Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

RJD protest Shakla Mardi: शकला मार्डी की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं का विरोध, आदिवासी नेतृत्व की अनदेखी पर जताई नाराजगी

आदित्यपुर इमली चौक स्थित बाबा तिलका मांझी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित हुई। इस सभा का नेतृत्व वरिष्ठ नेता शकला मार्डी ने किया। सभा में जिलाध्यक्ष नियुक्ति को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
राजद नेता शकला मार्डी ने कहा कि सरायकेला विधानसभा एक अनुसूचित क्षेत्र है, ऐसे में उनकी जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी मजबूत थी। लेकिन कुछ प्रभावशाली पूंजीपतियों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को भ्रमित कर, आदिवासी नेतृत्व को दरकिनार कर दिया गया। इससे आदिवासी समुदाय के युवाओं में गहरी नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि वे लगातार लालू प्रसाद यादव और राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, फिर भी उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी वर्ग की अनदेखी जारी रही, तो पार्टी को जमीनी स्तर पर नुकसान उठाना पड़ सकता है.

शकला मार्डी की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं का विरोध, आदिवासी नेतृत्व की अनदेखी पर जताई नाराजगी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !