Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Ranchi News: मानवता को झकझोर देने वाला खबर, 70 साल के बुजुर्ग को सरेआम किया अपमानित

Ranchi News: राजधानी रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला खबर सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है।स्थानीय लोगों ने कानून को हाथ में ले कर। न केवल उसे बुरी तरह पीटा है, बल्कि भीड़ ने उसे थूक चाटने जैसी अमानवीय और अपमानजनक सजा भी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मामला बेड़ों थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में भीड़तंत्र को न्याय का विकल्प नहीं बनाया जा सकता। कानून का पालन करते हुए ही किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच और फैसला संभव है।

पुलिस का कहना है, कि पीड़ित और आरोपित दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। अब तक कुछ भी पता नहीं चला है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !