Jharkhand Bandh: झारखंड में एक बार फिर माओवादी गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। भाकपा (माओवादी) संगठन ने 3 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है। यह बंद माओवादियों द्वारा मारे गए अपने 27 साथियों की याद में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, माओवादी 20 जुलाई से 3 अगस्त तक लुगुबुरू पहाड़, बसवराज सहित अपने अन्य साथियों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बंद के दौरान हिंसक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
राज्य के आइजी अभियान ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है, कि नक्सली बंद के दिन पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक, थाने और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। इस लिए सभी इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। ड्रोन कैमरों और नाइट विजन उपकरणों के माध्यम से जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। साथ ही, सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
शहर के सभी इलाकों पर तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या हेल्पलाइन नंबर पर देने की अपील की है। पिछले वर्षों में भी माओवादियों ने शहीद सप्ताह या स्मृति दिवस के दौरान हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। राज्य सरकार और पुलिस की कोशिश है कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बंद के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।