Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Jamshedpur Musical Event Rangrez: जमशेदपुर के स्टारबक्स कैफे में शनिवार शाम सजी सुरों की महफ़िल "रंगरेज"; एक शाम जो रह गई दिलों में...

Jamshedpur: शनिवार की शाम जमशेदपुर के स्टारबक्स कैफे में रंगरेज का आयोजन किया गया था। जहां कुछ अलग ही वाइब था, भीड़ था, संगीत था, लेकिन सबसे खास बात ये थी कि ये एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अनुभव बन कर सामने आया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे हुई, और धीरे-धीरे माहौल संगीत और भावनाओं से सराबोर होता गया। गायक आदर्श दुबे की आवाज़ ने न केवल तालियाँ बटोरीं, बल्कि कई चेहरों पर मुस्कान और आँखों में नमी भी ला दी। उनके साथ संगीत में साथ निभाया वी. आनंद और विष्णु ने प्रबंधन से लेकर प्रस्तुति तक युवाओं की टीम ने दिखाया कमाल।

हर श्रोता के लिए यह एक अलग ही अनुभूति थी। किसी के लिए यह आत्मा की शांति थी, तो किसी के लिए यह नई ऊर्जा। "यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, यह एक दर्पण था—जहाँ सुरों में आत्मा की परछाईं दिखी।"
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !