Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Jamshedpur News: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन,जानिए पूरी खबर

Jamshedpur News: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन देश में ताबां का उत्पादन करने वाली हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड बाद पूर्वी सिंहभूम जिले जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर माइंस को उत्पादन के लिए खोल दिया है। लेकिन नियोजन में भूतपूर्व कर्मचारियों की अनदेखी, बकाया राशि देने में आना_ कानी को लेकर राखा कॉपर पूजा पंडाल में भूतपूर्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा चेतावनी दी कि उनकी मांगों को 23 जुलाई को नहीं सुनी गई तो आगे कंपनी के खिलाफ जोर_दार आंदोलन चलाने की घोषणा की है।
 हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा कॉपर प्रोजेक्ट को कंपनी उत्पादन का ठेका जिन्दल से जुड़ी आउट सोर्सिग कंपनी को सौप दिया व युद्ध स्तर में उत्पादन को लेकर कार्य प्रगति पर हैं।इस बीच भूत पूर्व कर्मचारियों बहाली में उनके आश्रितों की अनदेखी व गैर कंपनी कर्मी की नियुक्ति को लेकर यहां बवाल मचा हुआ है।भूतपूर्व कर्मचारी अपने हक व अपनी मांगों को लेकर आर- पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। उनकी मांग है। कि माइंस बंद होने पर उनके आश्रितों की नौकरी देने का कंपनी वायदा किया था व अब मुकर रही है। जिसके खिलाफ भूत-पूर्व कर्मचारियों का गुस्सा उबाल पर है।
 मंडप में आज विशाल आम सभा आयोजित की गई। इधर इस सभा में भारी संख्या भूतपूर्व। कर्मचारियों ने हिस्सा लिया व आगामी 23 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर एच सी एल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया। तथा तय किया कि भूतपूर्व कर्मचारियों। की कंपनी पहले सुने व उनके आश्रितों के एक परिवार को कंपनी में नौकरी दे अन्यथा माइंस को चलने नहीं दिया जाएगा। इस सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि एच सी एल प्रबंधन व बिचौलिए मिल कर 10 हजार में नौकरी बेच रहे है। व इन बिचौलियों को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों का बकाया राशि भी नहीं दे रही है। कम से कम एक भूतपूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दे।2001 में नौकरी जिनकी गई है। व वैसे कर्मचारियों के एक परिवार से कंपनी नियोजित करे अन्यथा प्लांट उठाकर ले जाए।
उन्होंने कहा कि भूतपूर्व कर्मचारियों ने खून पसीना बहाकर 1969 में माइनस में उत्पादन चालू किया। माइनस बंद होने के बाद उनके बच्चों कोकुछ नहीं मिला जबकि कंपनी प्रबंधन ने वायदा किया था बकाया राशि का भुगतान समेत एक नौकरी का।उनका हक कंपनी को नियोजन के मार्फत देना होगा।
इस सभा को लिटा मुर्मू,विशाल मुर्मू ,विश्वनाथ महतो, तापस मदीना ने भी संबोधित किया तथा कहा कि भूतपूर्व कर्मचारियों की मांगों को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सुने भूतपूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका बकाया राशि हड़पने के लिए ग्राम प्रधानो को कंपनी महत्व दे रही है। जबकि कंपनी की बनाने में उनका हाथ रहा है।
 राखा कॉपर प्रोजेक्ट भूतपूर्व कर्मचारी व आश्रित संघ का नई कमिटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने विश्वनाथ महतो, महामंत्री चुने गए मनोज प्रताप सिंह
 जादूगोड़ा भूतपूर्व कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए राखा कॉपर भूतपूर्व कर्मचारी व आश्रित संघ का नई कमिटी का आज गठन किया गया।इधर इस नई कमिटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने विश्वनाथ महतो जबकि भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह महामंत्री चुने गए।इस कमिटी में तीन 
  उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, विशाल महतो, अरविंद कुमार भक्त,की जगह दी गई है।सचिव अजित पात्रों, कोषाध्यक्ष वी एन शर्मा को चुना गया है। इस कमिटी में प्लांट के आस- पास के गांव के भूत-पूर्व कर्मचारियों के सभी लोगों को जगह दी गई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !