Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Jamshedpur News: छात्राओं को इंटर्नशिप के माध्यम से पंचायतों की कार्य प्रणाली और व्यवस्था को नजदीक से दिखाने का प्रयास

Jamshedpur News: नेचर संस्था द्वारा बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र में राजनीतिविज्ञान की 75 छात्राओं को पंचायती राज व्यवस्था विषयक इंटर्नशिप कराया जा रहा है।

ये सभी छात्राएं बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की कार्य प्रणाली और व्यवस्था को नजदीक से देखेगी। नेचर की संरक्षक, प्राध्यापक सह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार अपने मार्गदर्शन में छात्राओं को 2 महीने का निःशुल्क इंटर्नशिप करा रही हैं।


पंचायत की संरचना, कार्यपद्धति के साथ साथ त्रिस्तरीय व्यवस्था को जानने, समझने का अवसर छात्राओं को दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवानिवृत ब्लॉक पंचायती राज पदाधिकारी अजय सिन्हा ने छात्राओं को अपने व्याख्यान और अनुभव को साझा किया। अजय सिन्हा ने पंचायत की संरचना पर विशेष प्रकाश डालते हुए त्रिस्तरीय व्यवस्था को विस्तृत रूप से समझाया। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत मुखिया राजकुमार गौड़ से छात्राओं ने अलग अलग सवालों के माध्यम से पंचायत की कार्य प्रणाली को समझने का प्रयास किया।


छात्राओं का वर्ग अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में कराया जा रहा है जहां अलग अलग विषयों के विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जा रही है। यह इंटर्नशिप छात्राओं के लिए रुचिकर होने के साथ साथ भविष्य में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और कैरियर में भी सहयोगी साबित होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !