Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-21

Jamshedpur: सुन्दरनगर से देशी कट्टा और चार जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार, शराब पिलाने से इनकार करने पर दी थी जान से मारने की धमकी

Meta Description

Jamshedpur: सुन्दरनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक व्यक्ति को शराब पिलाने के लिए मजबूर करना और मना करने पर देशी कट्टा दिखाकर धमकी देना एक शख्स को भारी पड़ गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी तुरामडीह कॉलोनी के सुनाराम किस्कु (54 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से एक देशी कट्टा तथा चार जिंदा गोली बरामद की गई है.

शिकायत पर तुरंत हरकत में आई पुलिस

घटना की जानकारी पीड़ित राजू प्रमाणिक ने थाना पहुंचकर दी. उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाने के लिए मजबूर किया और पैसे नहीं होने की बात कहने पर पैर के पास से देशी कट्टा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए.

घटनास्थल से भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

पुलिस जब तुरामडीह रेलवे फाटक के पास स्थित बरगद पेड़ के पास पहुंची, तो आरोपी वहां मौजूद मिला. पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी एंकलेट में छुपा हुआ देशी कट्टा और फुलपैंट की जेब से चार जिंदा गोलियां बरामद की गईं.

 उपेन्द्र पात्रो से खरीदा था हथियार

पूछताछ में आरोपी सुनाराम किस्कु ने स्वीकार किया कि उसने यह अवैध हथियार और गोलियां उपेन्द्र पात्रो से दो हजार रुपये में खरीदी थी. पुलिस ने उपेन्द्र पात्रो की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया है. उसकी तलाश में छापेमारी जारी है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

फिलहाल पुलिस ने बरामद हथियार और गोलियों के साथ सुनाराम किस्कु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस इस मामले को अवैध हथियारों के कारोबार से जोड़कर भी देख रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !