Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jamshedpur Mobile Snatching: बागबेड़ा निवासी कांवरिया का मोबाइल गम्हरिया स्टेशन पर छिना, टाटानगर रेल थाना में मामला दर्ज

Jamshedpur: बाबाधाम से लौट रहे बागबेड़ा निवासी कांवरिया राहुल कुमार का मोबाइल उस समय छीन लिया गया जब उनकी ट्रेन गम्हरिया स्टेशन पर रुकी थी। घटना के बाद राहुल ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही गम्हरिया स्टेशन पर रुकी, तभी एक अज्ञात बदमाश अचानक डिब्बे में चढ़ा और राहुल के हाथ से मोबाइल झपटकर ट्रेन से कूद गया। घटना से घबराए कांवरिया ने तुरंत रेल थाना में इसकी जानकारी दी।


गौरतलब है कि टाटानगर रेल थाना क्षेत्र में पहले भी कई स्टेशनों पर यात्रियों से पर्स और मोबाइल छिनतई के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !