Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Tatanagar New Railway Station: झारखंड के चक्रधरपुर रेलमंडल में जल्द नया रेलवे स्टेशन बनेगा, स्टेशन का नाम स्वर्णरेखा स्टेशन रखा जाएगा

Tatanagar New Railway Station: चक्रधरपुर रेलमंडल के इस स्टेशन को लेकर सर्वे कराया था। जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लेकर रेल सुविधाओं के विस्तार का मामला उठाया था। पूर्वी सिंहभूम जिले के अधीन आने वाले इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जमशेदपुर के पास कुदादा में बनने वाले इस स्टेशन का नाम स्वर्णरेखा स्टेशन होगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इस आशय का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। बोर्ड की अनुमति मिलने पर इस दिशा में आगे का काम शुरू होगा। यह टाटानगर- बादामपहाड़ रेलमार्ग पर दसवां स्टेशन होगा।

इस क्षेत्र की जीवनदायिनी स्वर्णरेखा नदी के नाम पर ही इसका प्रस्ताव रखा गया है। टाटानगर बादामपहाड़ रेलमार्ग के इस 10 वें स्टेशन के अस्तित्व में आने से टाटानगर से हल्दीपोखर के बीच के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !