Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jharkhand JBVNL: झारखंड बिजली वितरण निगम का बड़ा दावा, शुल्क भुगतान नहीं होने पे 2 से 3 दिन में नहीं कटेगी बिजली

Jharkhand JBVNL: झारखंड बिजली वितरण निगम का दावा आपके स्मार्ट मीटर में बैलेंस शून्य होने का मैसेज आ रहा है। अगर तो चिंता करने की बात नहीं है। आपके घरों की बिजली आसानी से नहीं कटेगी। क्योंकि, बिजली आपूर्ति आवश्यक सेवाओं में से है। यह बिजली आपूर्ति के एवज में राजस्व संग्रह जरूर करता है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर करता है।

रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने कहा कि जेबीवीएनएल अचानक दो से तीन दिन के नोटिस में किसी भी उपभोक्ताओं के घरों की बिजली नहीं काटेगी। न ही मुख्यालय और सरकार के स्तर से ऐसी कार्रवाई करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिन लोगों का बकाया है, और बैलेस शून्य हो गया है, उन्हें पहले विभागीय स्तर पर एसएमएस भेजा जाएगा। इसके बाद व्हाट्सऐप में मैसेज आएगा और तीसरे चरण में उपभोक्ता को फोन कर बकाया भुगतान व बैलेस शून्य होने की सूचना दी जाएगी।

फिर भी उपभोक्ता बकाया भुगतान नहीं करता तो लीगल नोटिस भेजा जाएगा और नोटिस मिलने के बाद भी बकाया भुगतान नहीं करता है, इसके बाद लाइन काटी जाएगा। जानकारी दी गई है, कि पूरे रांची में 3 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। और यहां किश्त में कर सकते हैं, भुगतान।

जिन उपभोक्ताओं का बकाया ज्यादा है, वे अपने एरियर को पार्ट-पार्ट में भी भुगतान कर सकते हैं। दो से तीन महीने में उनका बैलेस जो निगेटिव है, उसे कई किश्तों में भुगतान कर पॉजिटिव बैलेंस कर सकते हैं। बिजली काटने से पहले चार चरणों का पालन करना अनिवार्य होगा
1. जिन लोगों का बकाया है, और बैलेस शून्य हो गया है, उन्हें पहले विभागीय स्तर पर एसएमएस भेजा जाएगा।
2. एसएमएस के बाद बैलेंस का भुगतान नहीं हुआ तो व्हाट्सऐप से मैसेज जाएगा
3. तीसरे चरण में उपभोक्ता को फोन कर बकाया भुगतान व बैलेस शून्य होने की सूचना दी जाएगी।
4. इन तीन चरणों में भी भुगतान नहीं हुआ तो लीगल नोटिस भेजा जाएगा और नोटिस मिलने के बाद भी बकाया भुगतान नहीं करता है, इसके बाद लाइन काटी जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !