Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jamshedpur News: जमशेदपुर बारीडीह बजरंग चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों का विरोध

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग चौक स्थित मंगलवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब अंचल कार्यालय की अगुवाई में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते बजरंग चौक पर भीड़ बढ़ गई और हल्का हंगामा शुरू हो गया।
प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बजरंग चौक के आसपास फुटपाथ और सरकारी जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन कब्जों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम जनता को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अंचलाधिकारी ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।
जैसे ही टीम जेसीबी और ट्रक के साथ मौके पर पहुंची, स्थानीय दुकानदारों और बस्तीवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के अतिक्रमण हटाया जा रहा है। विरोध कर रही महिलाओं ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक और बहस भी हुई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !