Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jamshedpur Fake Arms License: जमशेदपुर की तीन प्रमुख ज्वेलरी दुकानों में फर्जी हथियार लाइसेंस के आधार पर सुरक्षा! छगनलाल दयाल जी, तनिष्क और सेनको में तैनात गार्डों पर एफआईआर दर्ज, हथियार भी जब्त

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित तीन नामचीन ज्वेलरी शोरूम, छगनलाल दयाल जी, तनिष्क ज्वेलर्स और सेनको ज्वेलर्स में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड फर्जी हथियार लाइसेंस के आधार पर सुरक्षा ड्यूटी करते पाए गए हैं। साकची पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद इन दुकानों पर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान गार्डों से पूछताछ की गई, जिसमें वे केवल हथियार लाइसेंस की छायाप्रति ही दिखा सके। जब उनसे मूल शस्त्र अनुज्ञप्ति मांगी गई, तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने तीनों गार्डों, लक्ष्मीकांत पांडेय, रामजी प्रधान और विनय कुमार राय को 10 दिनों की मोहलत दी, लेकिन तय समय सीमा तक भी वे वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।


इसके बाद पुलिस ने शस्त्र अनुज्ञप्तियों की वैधता की जांच के लिए दस्तावेज उपायुक्त कार्यालय भेजे। हालांकि अब तक कोई रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस को संदेह है कि न सिर्फ लाइसेंस फर्जी हैं, बल्कि हथियार भी अवैध तरीके से हासिल किए गए हैं। जब्त किए गए हथियारों में डबल बैरल शॉटगन और जिंदा गोलियां शामिल हैं।

साकची थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अभिनव कुमार के बयान पर तीनों गार्डों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच गहराई से की जा रही है और यदि जरूरत पड़ी, तो सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका एवं हथियारों की खरीद प्रक्रिया की भी जांच की जाएगी।

इस मामले ने शहर की ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !