Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Deputy Commissioner Karn Satyarthi: जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, एक सप्ताह में ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों का सत्यापन पूर्ण करने का निर्देश

Deputy Commissioner Karn Satyarthi: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें कई प्रखंडों में कार्य की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए एवं निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस क्रम में सभी सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं एवं प्रखंड समन्वयकों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा करें एवं नियमित फीडबैक प्रस्तुत करें। इसके साथ ही जिला समन्वयक को निर्देश दिया गया कि वे टूर प्लान तैयार कर प्रत्येक प्रखंड का भ्रमण करें और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा बैठक करें, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग हो सके।

ODF Plus Model गांवों का सात दिनों के भीतर भौतिक सत्यापन (Verification) करने का निर्देश भी सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और प्रमाणिकता बनी रहे। वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी पूर्ण योजनाओं को 7 दिनों के भीतर ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC) को हैंडओवर करने का निर्देश दिया, ताकि समुदाय-स्तर पर स्वामित्व स्थापित हो सके और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर/आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !