Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

Jamshedpur Bagbera Violence: बागबेड़ा में महिलाओं पर हिंसा की दो घटनाएं, दहेज प्रताड़ना और मोहल्ला विवाद में एफआईआर दर्ज

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता गहराने लगी है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहली घटना सोमाय झोपड़ी की रहने वाली इंदुमति लोहार की है, जिसने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इंदुमति की शादी 17 नवंबर 2017 को प्रसाद लोहार से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर ताने दिए जाते थे, जो समय के साथ मारपीट में बदल गए। हाल ही में उसे बुरी तरह पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले में बागबेड़ा पुलिस ने प्रसाद लोहार, उसके पिता महावीर लोहार, किसनो लोहार और मालो लोहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


दूसरी घटना सिद्धूकान्हु मैदान की रहने वाली वंदना भारती की है, जिसने मोहल्ले के हरिनाथ गोस्वामी, प्रभावती देवी और रूबी देवी पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वंदना ने पुलिस को बताया कि उसे लगातार धमकाया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन घटनाओं ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !