Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-23

LJP municipal election plans: लोजपा की रणनीतिक बैठक में राजू ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी, नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज

आदित्यपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आदित्यपुर आरआईटी मोड़ के पास शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी के सरायकेला जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने राजू ठाकुर को आदित्यपुर नगर सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना था। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जैसे जर्जर सड़कों की मरम्मत, नाले की सफाई, पानी की किल्लत आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर नगर निगम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर जिला महासचिव आलोक मिश्रा, जिला सचिव हर्ष पाठक, नरेश प्रधान, धीरज मंडल, मंत्रेश झा, रवि सिन्हा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !