Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Maiya Samman Yojana: मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन

Maiya Samman Yojana: पूर्वी सिंहभूम जिले की सैकड़ों महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और मैया सम्मान योजना की राशि खाते में नहीं आने को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन पूर्व जुगसलाई विधानसभा प्रत्याशी विमल बैठा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे ग्रामीण अंचलों की महिलाएं शामिल हुईं।
हम महीनों से मैया सम्मान योजना का लाभ पाने की उम्मीद में अंचल और डीसी ऑफिस के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। अंचल अधिकारी कार्यालय से हमें डीसी ऑफिस भेजा जाता है और यहां से फिर वापस अंचल भेज दिया जाता है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। हम गरीब महिलाएं प्रतिदिन ऑटो भाड़ा देकर यहां आती हैं, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।”
यह योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक निश्चित राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपने घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा में सहारा पा सकें। लेकिन प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि कई महीनों से उन्हें कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे वे बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रही हैं
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !