Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Jamshedpur Mango Firing: मानगो में फायरिंग से मचा हड़कंप, डिमना रोड पर बदमाशों ने की मोबाइल छिनतई

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित मस्जिद के पास सोमवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अपराधियों ने मनान दुकान के बाहर फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने के साथ साथ बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन भी छीन लिया।


फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की बात भी कह रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !