Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-22

Jamshedpur: डुमरिया गांव में 118 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार: सेंगल अभियान ने उठाई कार्रवाई की मांग

Meta Description

पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया गांव में ग्राम प्रधान द्वारा 118 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इस घटना के खिलाफ आदिवासी संगठन सेंगल अभियान ने मोर्चा संभालते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 
संगठन का आरोप है कि इस बहिष्कार के पीछे माझी परगना महाल संगठन और इसके देश परगना की मुख्य भूमिका है। सेंगल अभियान ने इस प्रकरण को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से समर्थन जुटाते हुए एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा है।
 
संगठन का कहना है कि माझी परगना महाल जैसे संगठन नशापान, डायन प्रथा, अंधविश्वास और वोट की खरीद-फरोख्त जैसी कुप्रथाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, जो न केवल असंवैधानिक हैं बल्कि लोकतंत्र के भी खिलाफ हैं।
 
सेंगल अभियान की मांग है कि ऐसे संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और उनके समर्थकों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, ताकि समाज में भय का माहौल समाप्त हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !