Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Shravani Mela 2025: बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले लगभग उन्नीस लाख उनसठ हज़ार पाँच सौ पैंसठ रुपये, सोना-चांदी बरामद

Shravani Mela 2025: बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर परिसर स्थित सभी 18 दानपात्रों को बुधवार को मंदिर प्रशासन की निगरानी में खोला गया। उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसकी देखरेख मंदिर दंडाधिकारी डॉ. विवेक कश्यप ने की।
दानपात्रों को खोलने के बाद हुई गिनती में कुल ₹19,59,565 (उन्नीस लाख उनसठ हज़ार पाँच सौ पैंसठ रुपये) नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा नेपाली मुद्रा ₹6,875, लगभग 750 ग्राम चांदी, 23 ग्राम सोना, एवं सन 1919 का एक दुर्लभ चांदी का सिक्का भी प्राप्त हुआ है।
प्रशासन द्वारा दानपात्र खोलने की यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न की गई। प्राप्त राशि एवं मूल्यवान धातुओं को सुरक्षित रूप से संधारित कर आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।
गौरतलब है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ जलार्पण व पूजा-अर्चना हेतु आते हैं और अपनी श्रद्धानुसार दान देते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !