Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Chaibasa police action: चाईबासा नेशनल हाईवे पर हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

चाईबासा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार को शारदा गांव के पास नेशनल हाईवे 75 ई से दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोइलकेरा थाना अंतर्गत बोरोई गांव निवासी 28 वर्षीय बुधलाल अंगरिया और टोकलो थाना क्षेत्र के चिटपिल गांव निवासी 25 वर्षीय बिरसा गागराई के रूप में हुई है।

चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शारदा गांव के समीप कुछ अपराधियों द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अपराधियों ने भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर दोनों को धर-दबोचा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी बुधलाल अंगरिया का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !