Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर आज जेपीएससी का रिजल्ट जारी हुआ,टेल्को की अंकिता कुमारी ने 30वां रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया

Jamshedpur News: जमशेदपुर आज जेपीएससी का रिजल्ट जारी हुआ है और जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने 30वां रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।अंकित शादीशुदा महिला है और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है, इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

आप को बता दें कि अंकिता जमशेदपुर शहर की एक ऐसी महिला है, जो न केवल एक मां हैं, बल्कि एक पत्नी भी हैं, मगर अब वो झारखंड की नई अधिकारी भी बन चुकी हैं। जी हाँ, आज जारी हुए जेपीएससी के रिजल्ट में जमशेदपुर की टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने 30वां स्थान प्राप्त किया है। शादीशुदा जीवन और 3 साल की बेटी की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जो मेहनत की है, वो हम सबके लिए एक प्रेरणा है। 

अंकित ने कहा कि उनका सफर एक सामान्य गृहिणी से शुरू हुआ था। वे टेल्को की रहने वाली है और उनकी शादी को 4 साल हो चुके हैं। उनकी एक 3 साल की बेटी भी है। पढ़ाई का सपना हमेशा था, उन्होंने ठान लिया था कि वह तैयारी करेगी और अधिकारी बनकर दिखाएगी।
लेकिन उनके पति ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। रात को जब घर के सब लोग सो जाते थे, तब पढ़ाई करती थी। रोज़ दो-तीन घंटे भी पढ़ लेती तो खुद को मोटिवेट करती कि एक दिन ये मेहनत रंग जरूर लाएगी,डेडिकेशन और टाइम मैनेजमेंट। उन्होंने हर छोटी चीज को सीरियसली लिया, चाहे वो टेस्ट सीरीज हो या न्यूज़ पे नज़र रखना। साथ ही खुद पर विश्वास बनाए रखा था, जिसका नतीजा है आज वह यह मुकाम तक पहुंची है।
उन्होंने कहा कि यही चाहूंगी कि शादी या मां बनना आपके सपनों का अंत नहीं है। हां, रास्ता मुश्किल ज़रूर होता है, लेकिन अगर चाह है तो राह है और आप को मंज़िल जरूर मिलती ही है। महिलाएं अगर ठान लें, तो कोई भी मुकाम पा सकती हैं। एक मां, एक पत्नी, और अब एक अधिकारी बन चुकी है।

वंही उनके पति ने कहा कि उनके पढ़ाई की लग्न को देख कर वे कभी उनको मना नहीं किया बल्कि हर समय उनका साथ दिया, आज वह अपने मेहनत और लग्न से इस मुकाम तक पहुंची है।

वंही अंकिता के इस मुकाम तक पहुँचने पर उनके घर पर उन्हें बधाई देने के लिए लोगों का ताँता लग गया है, बिजेपी नेता दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ अंकिता के घर पहुंचे और उनकी उज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !