Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Jamshedpur Sexual Abuse: गोविंदपुर में महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भागीरथ लोहार को गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़िता ने गोविंदपुर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ससुर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग रिश्तों के इस गिरते स्तर पर हैरान हैं।

थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !