Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-25

Chandil Illegal Brick Kiln: चांडिल में अवैध ईंट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, भूमि बंदोबस्ती रद्द करने की चेतावनी

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के मौजा सुकसारी स्थित एक बांग्ला ईंट भट्ठा पर शुक्रवार को चांडिल पुलिस और अंचल कार्यालय की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई करते हुए नोटिस चिपकाया। यह कार्रवाई सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने के आरोप में की गई।


जैसे ही प्रशासनिक टीम स्थल पर पहुंची स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्र हो गई। पुलिस की उपस्थिति में भी मौके पर उत्सुकता और हलचल का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकसारी मौजा के खाता संख्या 71, प्लॉट संख्या 295, रकबा 0.51 एकड़ भूमि को वर्ष 1997 में भू सुधार उप समाहर्ता, सरायकेला द्वारा भोंदु महतो और मलीन महतो के नाम बंदोबस्ती के तहत आवंटित किया गया था। लेकिन हालिया जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर जमशेदपुर कदमा निवासी तरुण प्रमाणिक द्वारा ईंट भट्ठा का संचालन किया जा रहा है।


तरुण प्रमाणिक ने 8 जून को अंचल कार्यालय को सूचित किया था कि उसने यह जमीन बंदोबस्तीधारियों से किराये पर ली है और व्यवसाय चला रहा है। अंचल प्रशासन ने इसे बंदोबस्ती शर्तों का उल्लंघन माना है। इस सिलसिले में अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी नोटिस में संबंधित पक्ष को तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयसीमा में जवाब प्राप्त नहीं होता है तो बंदोबस्ती रद्द कर भूमि को पुनः सरकारी प्रयोजन के लिए अधिग्रहित कर लिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।


वहीं कई ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। चांडिल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !