Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Gumla News: नशा के व्यवपार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Gumla News: गुमला जिला के भरनो थाना में नशा का व्यापार करने वाला भरनो पुलिस की गिरफ्त में एनडीपीएस एक्ट की तहत सोनू अंसारी उर्फ गुरु की गई गिरफ्तारी,अवैध रूप से 450 ग्राम गांजा बिक्री करते हुए पकड़ाया,भेजा गया गुमला जेल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

पुलिस को गुप्त सूचा मिली थी कि भरनो थाना क्षेत्र के खरवा गढ़ा नहर के नीचे एक मकान में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है,इस पर गुमला एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ गुमला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया,और उक्त स्थल पर छापामारी की गई,जहां अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे सोनू अंसारी उर्फ गुरु को 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया,उसके पास से 1 माफी करने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन,20 गांजा पैक करने वाला प्लास्टिक,गांजा बिक्री किए हुए एक हजार चालीस रुपए नगद बरामद किया गया।

पुलिस ने भरनो थाना में सुसंगत धाराओं के साथ कांड अंकित कर गुमला जेल भेज दिया।इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह,भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनंदन कुमार सहित भरनो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !