Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Seraikela DC Strict Order: सरायकेला में खुदरा मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग और नकली शराब की बिक्री पर रोक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सरायकेला जिले में अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों में मदिरा की बिक्री से संबंधित अनुशासन को सुदृढ़ करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक अहम निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार खुदरा दुकानों में एम.आर.पी. से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय एवं नकली मदिरा की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा संबंधित आदेश निर्गत करते हुए सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों की नियमित रूप से निगरानी एवं औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी दुकान में एम.आर.पी. से अधिक मूल्य पर मदिरा का विक्रय एवं नकली मदिरा की बिक्री की पुष्टि होती है, तो उन दुकान के कर्मी के ऊपर नियम संगत कठोर कार्रवाई की जाए। यह प्रतिबंध उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, उनके स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी एवं अनैतिक लाभ अर्जन पर नियंत्रण के उद्देश्य से लागू किया गया है। जनहित में जारी इस आदेश के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अनुशासनहीनता व मुनाफाखोरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त ने समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ अनुपालन करें, अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !