Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-26

Gumla News: गुमला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता,तीन उग्रवादी की मौत

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार सुबह घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद चले सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों के शव, एक AK-47 और दो इंसास रायफल बरामद की हैं।
गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में हैं। इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल लावादाग के जंगल में पहुंचे, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि कुछ अन्य जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। फरार उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को आशंका है कि मारे गए उग्रवादियों में संगठन के सक्रिय सदस्य शामिल थे।

इस कार्रवाई को उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !