Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Jamshedpur Accident: जमशेदपुर देर रात सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास थार और दूध गाड़ी पलटी, कोई हताहत नहीं, ट्रैफिक जाम

Jamshedpur Accident: जमशेदपुर शहर में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रविवार की सुबह करीब 3 बजे की है, जब सर्किट हाउस गोलचक्कर के समीप उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आवास के पास एक तेज रफ्तार थार SUV और दूध लदी एक गाड़ी सड़क पर पलट गईं। गाड़ियों के पलटने से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थी, और सर्किट हाउस गोलचक्कर पर मोड़ने के दौरान नियंत्रण खो बैठीं। थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं दूध की गाड़ी भी असंतुलित होकर पास में ही पलट गई। गाड़ियों के पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।


इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात रही। दोनों वाहनों में सवार चालक और अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध रहा, जिससे गोलचक्कर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया और सड़क को खाली कराया, जिससे कुछ ही देर बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। बाद में दोनों वाहनों को जब्त कर बिष्टुपुर थाना लाया गया है, जहां उनसे संबंधित दस्तावेज और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। दोनों वाहनों के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !