Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Jamshedpur Parsudih News: तांत्रिक के संदेह में पड़ोसियों ने की नागेश्वर जैना की पिटाई

Jamshedpur Parsudih News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत नामो टोला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, आश्रम पाड़ा निवासी 40 वर्षीय नागेश्वर जैना के पड़ोसियों ने तांत्रिक के संदेह में उन्हें बंधक बनाकर उनकी पिटाई की, पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला आश्रम पाड़ा निवासी 40 वर्षीय नागेश्वर जैना के पड़ोसी सुमन महापात्रो के घर पर लगातार चोरी की घटना घट रही थी, इस पर पड़ोसी सुमन महापात्र अपने परिवार के साथ किसी तांत्रिक को एक घटना के बारे में बताया जहां तांत्रिक ने बताया कि उनके पड़ोसी नागेश्वर जैना तांत्रिक है और वही ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

इतना सुनने के बाद सुमन महापात्रो अपने परिवार के साथ मिलकर 40 वर्षीय नागेश्वर जैना के घर पर तोड़फोड़ कर उन्हें अपने घर ले गए और रात भर बांधकर उनकी पिटाई, जैसे परिजन ने परसुडीह पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी दी, परसुडीह पुलिस ने पड़ोसियों के बंधक से नागेश्वर जैना को छुड़ाया और 3 लोगो को हिरासत में लिया।

पुलिस से इस संबंध में पुछे जाने पर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच किए जाने की बात कही पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !