Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Jharkhand News: बारिश ने खोली लापरवाही की पोल, आरा-देवरिया-कारी मुख्य पथ की पुलिया तेज बहाव में बही, ग्रामीणों का आवागमन ठप

Jharkhand News: चतरा जिले के सदर प्रखण्ड अंतर्गत मोकतमा पंचायत के आरा, देवरिया और कारी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया भारी बारिश के कारण तेज जलप्रवाह में बह गई है। पुलिया बहने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोगों को गांव से बाहर निकलने तक में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया कुछ वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बनाई गई थी, लेकिन पहली ही बड़ी बारिश में इसका ध्वस्त हो जाना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस आशंका से यह इंकार नहीं किया जा सकता है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार और संबंधित अभियंताओं की मिली भगत और भारी लापरवाही बरती गई है । जिसके चलते पुलिया की मजबूती मात्र दिखावे की रह गई थी।


घटना के बाद भी अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई त्वरित निरीक्षण या वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। स्कूली बच्चों, किसानों और बीमारों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा शीघ्र वैकल्पिक पुलिया निर्माण की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !