Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Jamshedpur Flood Situation: जमशेदपुर में बारिश के बाद बाढ़ की तबाही, राहत कम, परेशानी, महामारी की आशंका से लोग सहमे

Jamshedpur Flood Situation: जमशेदपुर में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलधार बारिश ने शहर के कई निचले और नदी तटीय इलाकों में तबाही मचा दी है। खासकर बागबेड़ा, नया बस्ती, सोनारी, कदमा और भुइयाडीह जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नदी किनारे बसे सैकड़ों घरों में बारिश का पानी घुस गया था, जिससे लोगों की ज़िंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई।
अब जबकि पानी का स्तर घट गया है, तब वास्तविक मुसीबत सामने आ रही है। गंदगी, संक्रमण और महामारी का डर। कई इलाकों में बदबू और मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है, जिससे लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

सफाई अभियान में खुद जुटे लोग

पानी तो निकल गया है लेकिन कीचड़ और गंदगी पीछे छोड़ गया। लोग अपने-अपने घरों में खुद झाड़ू, बर्तन, पोंछा लेकर लगे हुए हैं, स्थानीय निवासी अनिता देवी कहती हैं: “हम लोगों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। गंदगी से बदबू आ रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। प्रशासन ने अब तक बस ब्लीचिंग पाउडर ही डाला है, बाकी कुछ नहीं।”राशन और कपड़ों की भारी कमी बाढ़ के पानी में कई घरों का राशन, कपड़े और ज़रूरी सामान बह गया, कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास खाने के लिए चावल या दाल तक नहीं बचा, कुछ लोगों ने बताया कि उनके बर्तन, कपड़े और बच्चों की स्कूल किताबें भी बर्बाद हो चुकी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !