Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-27

Jamshedpur Parsudih Minor Raped: जमशेदपुर में दरिंदगी, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह स्थित लाइन टोला में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना बीते शुक्रवार, 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है.


इस घटना की जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर खान और गणपति करूवा ने दी. उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों ने उन्हें फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी.

पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची की तबीयत खराब होने पर वह उसे डॉक्टर के पास ले गई थीं. डॉक्टर ने मौसम के कारण तबीयत बिगड़ने की बात कहकर बुखार की दवा दी थी. जब बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मां ने उससे दोबारा पूछा, तो बच्ची ने बताया कि सुसेन हेंब्रम नामक व्यक्ति ने उसे घर के पीछे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया.
इसके बाद परिजन तुरंत परसुडीह थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही मामला दर्ज कर लिया है और गंभीरता से जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !