Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-28

Jamshedpur Murder: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जाने की बात कहकर निकला युवक, सुबह मिली लाश, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Jamshepdur: जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात सूर्य मंदिर सजाने की बात कहकर घर से निकला 26 वर्षीय युवक विशाल महतो सोमवार सुबह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक गौड़ बस्ती कृष्णा नगर का निवासी था। यह जानकारी मृतक के पिता विकास महतो ने दी है।


परिजनों के अनुसार, विशाल महतो रविवार रात करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है। उसने घर में बताया था कि देर रात फोन करेगा और उसके बाद लौटेगा। लेकिन रात करीब 1 बजे जब पिता ने उसे कॉल किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।


अचानक सुबह करीब 5 बजे पुलिस का फोन आया, जिसमें बताया गया कि विशाल महतो का शव रोड नंबर 1 के पास पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर उसका मोबाइल फोन भी गिरा हुआ था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और न्याय की मांग की है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !