Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-28

Jamshedpur Kanwar Yatra: जमशेदपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा, रघुवर दास भी हुए शामिल

Jamshedpur Kanwar Yatra: जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा सूर्य धाम की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भागीदारी और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ
विशाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत बारिडीह हरि मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का गंगाजल लेकर लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। कंधे पर गंगाजल से भरी कांवर लेकर भक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच यात्रा की शुरुआत की।


कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक झांकियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचीं। यात्रा मार्ग को झंडियों, फूलों और भगवा पताकाओं से सजाया गया था, जिससे पूरा शहर देवभाव में रंगा नजर आया।

इस भव्य आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सहभागिता दी। उन्होंने कांवड़ उठाकर पैदल यात्रा की और सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर इसे “धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक” बताया।


जमशेदपुर शहर सावन की इस भक्ति लहर में पूरी तरह से देवघर के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों में घंटियों की गूंज, सड़कों पर नाचते गाते श्रद्धालु और बोल बम के नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !