Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-23

Ranchi Alert: पहलगाम आतंकी हमले के बाद रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

Meta Description

Ranchi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. इसी क्रम में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे एयरपोर्ट के आगमन मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. गेट पर ताला नजर आया और आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई.

एयरपोर्ट पर तगड़ी सुरक्षा, तैनात दिखे CISF के हथियारबंद जवान

एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट पर सीआईएसएफ के चार हथियारबंद जवान तैनात दिखे. टर्मिनल भवन के बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के जवान मुस्तैद नजर आए. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 9:15 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद विमानों की आवाजाही बंद हो गई. इसके बाद प्रस्थान मार्ग का गेट भी बंद कर दिया गया.

एयरपोर्ट कर्मियों के लिए बड़े पार्किंग एरिया से जुड़े एक वैकल्पिक मार्ग को ही खोला गया. हालांकि, एयरपोर्ट की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर राज्य पुलिस की विशेष गश्ती नहीं दिखी, जो एक चिंता का विषय बना रहा. वहीं, एयरपोर्ट के चारों ओर की सुरक्षा में सीआईएसएफ कर्मी टावरों से निगरानी करते दिखाई दिए.

रेलवे स्टेशन पर भी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

रांची रेल मंडल को भी एसआईइबी (रेल खुफिया एजेंसी) की ओर से सतर्कता बढ़ाने का निर्देश मिला, जिसके बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बैठे यात्रियों से गहराई से पूछताछ की जा रही थी. स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे स्क्रीनिंग मशीन से यात्रियों के साथ लाए गए बैग, ट्रॉली, सूटकेस और अन्य सामान की पूरी जांच की जा रही थी.

हर गतिविधि पर पैनी नजर

स्टेशन परिसर में GRP और RPF की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए थी. आरपीएफ के तैनात जवान ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद दिखे. यात्रियों की गतिविधियों पर सीसीटीवी और मैन्युअल दोनों तरीकों से निगरानी की जा रही थी. यात्रियों को बार-बार पहचान पत्र दिखाने और सुरक्षा जांच से गुजरने की प्रक्रिया का पालन करना पड़ा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !