Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-28

Kasturba Gandhi Girls Residential School: पटमदा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पांच छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, जानिए पूरी खबर

Kasturba Gandhi Girls Residential School: जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पांच छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया।
 सूत्रों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज एमजीएम अस्पताल के बाल वार्ड में चल रहा है, बीमार छात्राओं के परिजनों का कहना है कि विद्यालय में सुबह के नाश्ते में देरी हुई, जिससे गुस्साए प्रबंधन ने छात्राओं को दंड स्वरूप उठक-बैठक करने को मजबूर किया। इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह एक तरह की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना है, जो छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हुआ।

 यह घटना आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है। इस घटना से ग्रामीणों और छात्राओं के परिजनों में गहरा आक्रोश है।

 स्कूल की प्राचार्य रजनी मुर्मू ने कहा कि यह प्रथम डिस्टर्ब फूड प्वाइजनिंग का मामला है लेकिन इसकी जांच की जाएगी अगर जांच में कोई भी टीचर दोषी पाया जाएगा तो उसकी उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक ब्लड का रिपोर्ट नहीं आ जाता है तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है फिलहाल अभी सभी बच्चों का स्थिति ठीक है सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !