Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-28

Jharkhand Governor High Level Meating: झारखंड में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए राज्यपाल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Jharkhand Governor High Level Meating: झारखंड के राज्यपाल और राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज भवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, समयबद्ध परीक्षा संचालन, परिणामों के शीघ्र प्रकाशन और शैक्षणिक कैलेंडर के कठोर पालन पर विशेष ध्यान दिया। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि परीक्षा समाप्ति के एक माह के भीतर परिणाम घोषित करना अनिवार्य होगा, साथ ही सभी विश्वविद्यालय समय पर दीक्षांत समारोह का आयोजन भी सुनिश्चित करें।


संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड का कुल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत कम है, जिसे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज़ इलाक़ों में नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और समावेशी बनाने का आह्वान किया, जिससे राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके, इस पहल से झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नई क्रांति की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !