Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Jamshedpur Tatanagar Railway Parking: टाटानगर रेलवे पार्किंग में मारपीट और पैसे छिनतई का मामला दर्ज, ठेकेदार समेत 5 पर केस

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में आ गई है। पार्किंग में मारपीट और पैसे छीनने का मामला सामने आया है, जिसमें पार्किंग ठेकेदार समेत पांच लोगों पर कदमा निवासी आशीष कुमार झा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।


पीड़ित आशीष झा ने बताया कि 28 जुलाई को वे स्टेशन पर वाहन खड़ा कर रहे थे, तभी पार्किंग ठेकेदार राजीव राम, उसके सहयोगी मुन्ना, रंजन सिंह, एक बंदूकधारी व्यक्ति और एक ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट की और जबरन पार्किंग शुल्क के नाम पर पैसे छीन लिए। घटना के बाद उन्होंने सिटी एसपी से भी इस मामले की शिकायत की थी।


गौरतलब है कि यह टाटानगर रेलवे पार्किंग में मारपीट की पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी पार्किंग कर्मियों पर जबरन वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शी पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर लगातार सवाल उठते आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !