Latehar Police Big Success: लातेहार पुलिस को साईबार अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान से एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में आज मुख्यालय डीएसपी सह साईबार थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों टोरी में रेलवे विभाग में कार्यरत कर्मी रवि शंकर केशरी के आवेदन पर लातेहार साईबर थाना में केस दर्ज किया गया था, जिसमें रवि कुमार ने आवेदन दिया था कि 12 दिसंबर 2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल करके बोला गया था कि टेलीकॉम विभाग से बोल रहा हूँ आपके नाम से दिल्ली में अवैध सिम लेकर क्राईम कर रहा है।
बातचीत करने के दौरान ही दिल्ली पुलिस को कॉल ट्रांसफर किया गया और बताया गया कि आपके ऊपर मनी लॉडिंग का भी केस चल रहा है उसके बाद फर्जी सीबीआई ऑफिसर द्वारा कॉल कर धमकी दिया गया कि तुम्हारे पूरे परिवार को 10 मिनट के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज देने कि बात बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर आरबीआई सिक्यूरिटी अकाउंट में 3,90,000 रूपये का ठगी कर लेने का आरोप में लातेहार साईबर थाना में मामला दर्ज किया गया।
आगे मिश्रा ने बताया कि हमारे नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठित किया गया। गठित टीम द्वारा टेक्नीकल एनालाईसीस कर कार्रवाई करते हुए छापामारी कर कांड में शामिल 01 साईबर कर्मी को डिडवाना कुचामन जिला, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया एवं काड में प्रयुक्त खाता नम्बर एवं मोबाईल को बरामद किया गया है। तुरेन्द्र खोजा, उम्र 19 वर्ष, पिता- किशन राम खोजा, सा० रजऊ थाना- निम्बी जोधा, जिल्ला डिडवाना कुग्धानन छापामारी दल में पिन्टू कुमार, जितेन्द्र कुमार, बिरेन्द्र पासवान शामिल रहे।