Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Ranchi News: धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक झारखण्ड ने की सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक

Ranchi News: आज दिनांक-29.07.2025 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग), झारखण्ड, राँची ने प्रवीण कुमार (Executive Engineer, MoRTH), रौशन सिंह (D.V.A. MoRTH), गौतम दास (Manager Technician, NHAI), गौरव (Site Engineer, NHAI) एवं शाश्वत कुमार सिन्हा (State Roll Out Manager EDAR/ARAD) की उपस्थिति में विडियो काफेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की।

बैठक के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग), झारखण्ड, राँची ने जिलावार वर्ष-2024 (माह-जनवरी से जून) तथा वर्ष-2025 (माह-जनवरी से जून) तक की घटित सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक विवेचना सहित चिन्हित Black Spots एवं अन्यत्र स्थानों में MV Act के तहत् की गई कार्रवाई तथा माह-जनवरी से जून-2025 तक में eDAR/iRAD में की गई प्रविष्टियाँ तथा उसकी गुणवता के संबंध में समीक्षा की। मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, राँची एवं सुनिल भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक, पलामू के द्वारा भी सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए सुझाव दिये गये। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना उपरान्त मृत्यु व जख्मी की संख्या में कमी लाने हेतु निर्देश दिये 

1. माह-जनवरी से जून-2025 तक दुर्घटना में की गई कार्रवाई का समीक्षा करते हुए पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिये आदेशित किया गया।

2. सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को Black Spots पर विगत एक वर्ष की सड़क दुर्घटनाओं की सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करने, इन स्थानों पर सभी Long Term/ Short Term Measures लेना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया।

3. Good Samaritan Policy, सहवीर योजना, 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को भी पुरस्कृत करने हेतु आदेशित किया गया।
 
4. विधिवत् सभी Vulnerable Spots तथा Black Spots पर अतिरिक्त सुरक्षा व गश्ती की जाय साथ ही दुर्घटना वाले स्थल पर एम्बुलेंस की Repositioning सुनिश्चित करेंगे।

5. Breath Analyser, Speed Gun तथा अन्य उपकरणों का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित की जाय।

6. NHAI तथा MoRTH से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की चर्चा तथा कार्रवाई हेतु विमर्श किया।

7. बगैर सीट बेल्ट/शराब का सेवन कर वाहन चलाने/ओवर स्पीडिंग/लेन जंपिंग जैसी अनियमितता तथा अपराध को रोकने के लिए विधिवत् अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाय।

8.समय ¡RAD/eDAR में प्रविष्टी करने, नियमानुसार दुर्घटना पीड़ित को मुआवजा देने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने और अन्य ईकाई यथा- MoRTH, NHAI एवं SH से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाय, ताकि, सड़क दुर्घटना में कमी हो सके।

9. वर्ष-2025 के माह-जून तक दुर्घटना में आयी तुलनात्मक वृद्धि की समीक्षा करने तथा भविष्य में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, रॉची को विधिवत सार्थक प्रयास करने हेतु आदेशित किया।

10. सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक First Aid Kit उपलब्ध कराना एवं कर्मियों को प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !