Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-01

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मनाया सरहुल पर्व, पूरे विधिविधान के साथ की पूजा अर्चना

जमशेदपुर: शहर में धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतारामडेरा के उरांव बस्ती और मुंडा समाज के लोगों ने आज अपने सरना स्थल पर पूजा अर्चना किया। 

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोनों स्थानों में आयोजित पूजा में शामिल होकर पुरे विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा प्रकृति की पूजा किया करते है। आज आवश्यकता है कि सभी लोग अपने देवी देवताओं के साथ साथ प्रकृति की भी पूजा करें। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति है तभी हम हैँ, प्रकृति की पूजा हर हाल में होना चाहिए, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भी हम देवी देवताओं पर फूल बेलपत्र चढ़ा कर पूजा करते है, ठीक उसी तरह हमें प्रकृति की भी पूजा करनी चाहिए। इस दौरान रघुवर दास ने पूर्व झारखण्ड वासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !