Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-02

Ramdas Soren: हेमंत सरकार में शिक्षा मंत्री को सिर में लगी चोट, एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने की तैयारी

Jharkhand: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शनिवार सुबह घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई।
आनन-फानन में उनके परिजन उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

बताया गया कि अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है। उन्हें रांची से एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इंटरनेट मीडिया पेज पर इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सहयोगी, गरीबों के सच्चे हितैषी और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

उन्होंने लिखा, "बाथरूम में गिरने के कारण उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है और खून का थक्का जम गया है।उन्हें जल्द ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनके संपर्क में हूँ और उनकी स्थिति पर नज़र रख रहा हूँ। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।"

मंत्री रामदास सोरेन घोरबाधा गांव के पारंपरिक ग्राम प्रधान भी हैं। पूरे गांव के ग्रामीण उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। सभी लोग ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि मंत्री प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। आज भी वे सुबह उठे और बाथरूम गए। बाथरूम से बाहर निकलते समय उनका पैर फिसल गया और वे गिर गए जिससे उन्हें चोट लग गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !