Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-23

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई

Meta Description

New Delhi: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। इस हमले में भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने निम्नलिखित कदम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं:
 
सिंधु जल समझौता को तत्काल प्रभाव से रोका गया है। यह समझौता दोनों देशों के बीच दशकों से जल बंटवारे का आधार रहा है।
 
अटारी बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इसके चलते दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
 
पाकिस्तान नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं।
 
भारत में पाकिस्तान का दूतावास तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
 
भारत में मौजूद पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
 
सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इन फैसलों से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि भारत अब किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा, और आवश्यक हुआ तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !