Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

पहलगाम हमले पर बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट करके अपनी भावना जताई

Meta Description

 नई दिल्लीः पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में हैं और सरकार भी आक्रोशित है. पूरा देश एकजुट हुआ तो पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ अब सरकार ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. वहीं फिल्मों में काम करने वाले और गानों को अपनी आवाज देने वाले सेलेब्स भी आह्वात हैं. किसी ने इसे कायराना कृत्य बताया तो किसी ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है. इस बीच गायिका श्रेया घोषाल भी इस टेटर अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सिंगर के द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट में बताया कि वास्तव में यह देश की आत्मा पर चोट है 

पहलगाम अटैक से श्रेया घोषाल के दिल को पहुंची चोट
श्रेया ने दुख को व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा मैं पहलगाम के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती. उस खामोशी के बारे में जो अराजकता के बाद आई होगी. उन परिवारों के बारे में जिनकी दुनिया फिर कभी पहले जैसी नहीं होगी. मेरे दिमाग में यही चल रहा है। 
घोषाल ने आगे लिखा यह जानकर मेरा दिल टूट गया कि ऐसे सुंदर शांतिपूर्ण स्थान पर भी लोगों की जान चली गई जिनका हिंसा से कोई लेना देना नहीं था फिर भी वे इसके शिकार बन गए यह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर चोट है। 
संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घोषाल ने आगे लिखा मेरी संवेदनाएं इस बेवजह हिंसा से तबाह हुए परिवारों के साथ है. हम आपके दुख में साथ हैं और हम याद रखेंगे 
इससे पहले अंकित तिवारी ने भी पहलगाम अटैक पर अपनी राय दी और पीएम मोदी को ऐसी दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की. उन्होंने लिखा पीएम मोदी ये आखिरी हरकत होनी चाहिए इन बुजदिलों की क्या कसूर था मेरे हमवतनों का? अपने देश में सांस लेना क्या अब इतना महंगा हो गया है? मैं हिन्दू हूं 
प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल ने भी पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं बयां की हैं. उन्होंने सोशल अकाउंट पर एक फीचर पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे लिखती हैं ये भयंकर हिंसा आत्मा को झकझोर देती है. ऐसे क्षणों में, हमें एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए पहले से कहीं अधिक मजबूत एकजुट मृतकों के लिए प्रार्थना उनके परिवारों के लिए शक्ति और हमारे राष्ट्र के लिए स्वास्थ्य.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !