Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Bihar: 27 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली पुलिस की गिरफ्त में, औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता

Meta Description

Aurangabad: 27 वर्षों से फरार चल रहे एक हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र रविदास उर्फ ब्रजेश जी को आखिरकार औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण सफलता की जानकारी औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगटी गांव का निवासी है। सुरेंद्र रविदास वर्ष 1998 में नक्सली घटनाओं में शामिल होने के बाद से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन वह लंबे समय तक कानून की पकड़ से बाहर रहा।
 
अम्बरीष राहुल ने इसे पुलिस के लिए एक "महत्वपूर्ण सफलता" करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र की गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भी बल मिलेगा।
 
पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके पुराने संपर्कों व गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !