Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-12

Jamshedpur Mango Theft: पूरा परिवार गया था रक्षा बंधन मनाने, चोरों ने साफ कर दिया घर, पढ़िए बुरी खबर

Jamshedpur Mango Theft: जमशेदपुर के मानगो से एक वारदात सामने आई है, जहां पूरा परिवार रक्षा बंधन मनाने के लिए बाहर गया हुआ था यह घटना मानगो के ओल्ड सुभाष कॉलोनी की है जहां चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। किराए के मकान में रहने वाली पिंकी देवी के घर पर ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगर जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान में लाखों के चोरी कर ली है।

यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब पिंकी देवी अपने पति के साथ राखी पर्व मनाने के लिए कोडरमा गई थी जब वह सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास उनके मकान मालिक ने फोन कर उनके घर का ताला टूटा हुआ होने की खबर दिया।

और घर का सारा सामान बिखरा होने की सूचना उनको दी, तब वह लोग रात के करीब 10 बजे कोडरमा से अपने निवास स्थान पर आएं। पिंकी देवी के अनुसार उनके पति लिफ्ट बनाने का काम करते हैं और वे घर पहुंचने पर देखा कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर ₹70000 नगद लेपटॉप एलईडी टीवी और सोने के गहने चोरी करके ले गए घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।

मौके पर पुलिस पहुंची है, अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर रही है। शिकायत दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चोरों का कोई पता नहीं चला। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल छाया हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !