Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-12

Jharkhand News: स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ रैली

Jharkhand News: सरायकेला खरसावां जिले में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ रैली निकाली गई। इस रैली में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

 रैली में विदेशी कंपनियों के खिलाफ नारे लगाए गए और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की गई। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पांडे ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी। 

उन्होंने कहा कि अगर देश के व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण शुरू कर दें तो आने वाले पर्व-त्योहारों में विदेशी वस्तुओं की आयात बंद हो जाएगी, जिससे देश की आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वदेशी वस्तुओं के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर लोगों और दुकानदारों से सिर्फ स्वदेशी वस्तुओं की खरीद और बिक्री करने की अपील की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !