Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Tiranga Yatra: जनता युवा मोर्चा रांची के द्वारा, संकल्प वाटिका से निकला तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra: आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा राँची के मोरहाबादी स्थित संकल्प वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाला गया जो शहर के अलग अलग चौक -चौराहों से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर जाकर समाप्त हुई।

इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ,संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ,नेता के साथ ही साथ एनसीसी कैडेट और आम लोग उपस्थित रहे।

हाथों में तिरंगा झंडा लेकर ,भारत माता की जयघोष के साथ इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लोगों ने भारतीय सेना के पराक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !