Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-13

Jamshedpur No Entry Advisory: जमशेदपुर में 15-16 अगस्त को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Jamshedpur: स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर जमशेदपुर यातायात पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आदेश के मुताबिक 15 अगस्त और 16 अगस्त को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।


15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं 16 अगस्त की शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


यह निर्णय भीड़भाड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश पर जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी के हस्ताक्षर हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान नियमों का पालन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के आयोजन सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !