Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-16

Adityapur Crime News: आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई के दौरान शम्भू महतो जानलेवा मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शम्भू महतो पर जानलेवा हमले के मामले में आदित्यपुर सालडीह बस्ती निवासी आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


गिरफ्तार आरोपी के पास से  एक अवैध देशी कट्टा, गोली का एक प्लेट और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार किया गया।

छापामारी दल में शामिल सदस्य सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहें। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !