Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-16

Adityapur crime update: आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता, छड़ चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने छड़ चोरी के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। थाना में दर्ज कांड सं0-254/25 के तहत शांति सिमेंट, फेज-06 गम्हरिया से हुई छड़ चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बादल गोप, अन्नतो प्रधान, राजु दास और विकास सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। जब्त किए गए सामान में 16 एमएम लोहे की छड़ शामिल है, जिसका कुल वजन लगभग 500 किलोग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आदित्यपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !